फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकगीतों और नृत्यों से सजी जनजातीय संस्कृति की छटा

विज्ञापन
जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाराणसी के सुरभि शोध संस्थान ने आदिवासी जंगल रखवारे लोकगीत और थारू जनजाति का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के विद्यार्थियों ने थारू बोली में लोकगीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों के जरिये जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई गई।
विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से जनजातीय बच्चों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उन्हें शिक्षा, नवाचार व शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को जनभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें