फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देशभक्ति गीतों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकगीत, संस्कृत और हिंदी गीतों के जरिये राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। मानसरोवर को हिंदी और संस्कृत गीतों में संयुक्त रूप से स्वर्ण मिला।
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में शिशु मंदिर स्कूल, संस्कृत गीत प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक ने पहला स्थान पाया। हिंदी गीत प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-क्यू अलीगंज ने पहला स्थान हासिल किया। प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली टीम एक नवंबर को काशी में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अवध प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी। क्षेत्रीय विजेता टीम 29 नवंबर को नोएडा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल सिन्हा, विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री मुकेश जैन, प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला, प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मिथलेश कुमार, रश्मि सक्सेना, साधना शर्मा आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

भारत विकास परिषद  की ओर से किया गया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें