फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमारी से तंग युवती ने दी जान

Wed, 18 Sep 2024 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीमारी से तंग आ चुकी हूं मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं...। कुछ ऐसी लाइन लिखकर हसनगंज इलाके में रहने वाली युवती ने जान दे दी। इसके अलावा गुडंबा में बीमारी व अवसाद से परेशान बढ़ई ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


हसनगंज के मायानगर की रहने वाली ज्योतिका (25) कंप्यूटर ऑपरेटर थीं और प्राइवेट नौकरी करती थीं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगा दिया। भाई कुंवर जब कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। कुंवर ने बताया कि बहन बीमार व अवसाद में थी। सुसाइड नोट में उन्होंने जिक्र किया है कि बीमारी के चलते जान दे रही हैं। पिता नारायण वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं।

गुडंबा के कल्याणपुर मायापुरी निवासी वेद रतन शर्मा (35) बढ़ई थे। उनके साले अमित ने बताया कि रतन काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। उनके दोनों बच्चे अंश व अदिति ननिहाल में रह रहे हैं। पत्नी नीलम प्राइवेट नौकरी करती हैं। मंगलवार शाम को पत्नी ड्यूटी से घर लौटीं तो पता चला कि पति ने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें