लखनऊ। बीबीडी इलाके के तिवारीगंज में मंगलवार रात प्लाईवुड फैक्टरी की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर ओम सिंह (22) की मौत हो गई। साथियों का कहना है कि वह नशे में थे। रायबरेली के शिवपुरी निवासी ओम फैक्टरी में तीन माह से बॉयलर में कोयला डालने का काम कर रहे थे। उनके साथी राजेश के मुताबिक मंगलवार रात 10:30 बजे छत पर चढ़ते वक्त ओम अनियंत्रित होकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। परिवार में पिता नंदकिशोर, मां राजेश्वरी देवी व भाई जय सिंह हैं।