फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नशे में सोता रहा भाई, उसी कमरे में बहन से दुष्कर्म, मां के आते ही अर्द्धनग्न हालत में भागा आरोपी

Thu, 01 Aug 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवती की मां ने बताया कि घर पर बेटी के साथ उनका बड़ा बेटा मौजूद था। बेटा शराब के नशे के चलते कमरे में सो रहा था। इसी बीच युवक घर में घुसा और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई शराब के नशे में घर में सोता रहा और पड़ोसी ने उसकी मानसिक मंदित बहन की आबरू लूट ली। इसी बीच पीड़िता की मां घर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गोसाईंगंज के एक गांव की 18 वर्षीय युवती मानसिक रूप से मंदित है। युवती की मां के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। घर पर बेटी के साथ उनका बड़ा बेटा मौजूद था। बेटा शराब के नशे के चलते कमरे में सो रहा था। इस बीच पड़ोसी मनोज कुमार घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें - ये करतूत तहजीब के शहर पर दाग है..., छात्र ने कहा, घटना से आहत हूं, उसकी दोस्त को सदमा लगा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोमती नगर में सरेराह युवती से अभद्रता मामले में अब तक चार गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान


आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने लात मारकर दरवाजा खोला। इस बीच आरोपी अर्द्धनग्न अवस्था में वहां से भाग निकला। वह बेटी को लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने तुरंत केस दर्ज नहीं किया। हालांकि, इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला ने बुधवार को थाने पर शिकायत की है। केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के वक्त युवती का भाई भी कमरे में मौजूद था। ऐसे में पूरी घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें