फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव

Fri, 18 Mar 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बोरे में बंद पड़ी लाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक बार फिर राजधानी में दरिंदगी के बाद एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया।  महानगर जैसे पॉश इलाके में सड़क के किनारे पड़े सीवर के पाइप में शव फेंक कर दरिंदे फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन


हालांकि, इस बार घर वालों ने तत्परता दिखाई थी और बच्ची के गायब होते ही इसकी सूचना अलीगंज पुलिस को दे दी थी। इसके बावजूद बगल के ही थाना क्षेत्र में बच्ची का शव मिलना पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े करता है।

छन्नीलाल चौराहे से चंद कदम दूर सी ब्लॉक में बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लोगों ने शव देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। मासूमों के साथ आए दिन हो रहे ऐसे अपराधों ने राजधानीवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बच्ची का शव देखकर साफ है कि दरिंदों ने उससे किस हद तक अमानवीयता की। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, शरीर पर कपड़े नहीं थे, होंठ और नाक से खून निकल रहा था। हाथ-पैरों, पेट और शरीर के निचले हिस्से में दरिंदगी के निशान साफ नजर आ रहे थे।

बुधवार रात साढ़े दस बजे से गायब थी बेटी

पुलिस की मौजूदगी से वहां भीड़ लग गई - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश और महानगर सीओ हरेंद्र यादव ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल व बच्ची के शरीर से सैंपल एकत्र किए हैं।

दोपहर करीब पौने तीन बजे अलीगंज निवासी सफाई कर्मचारी का परिवार घटनास्थल पहुंचा और शव की शिनाख्त अपनी बेटी की। उसने बताया कि उसकी बेटी बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गायब हो गई थी।

काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने अलीगंज थाना में गुमशुदगी की सूचना दी। महानगर इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी अलीगंज थाना में दर्ज थी इसलिए जांच अलीगंज पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

रात साढ़े दस बजे कूड़ा फेंकने निकली थी मासूम
सीओ महानगर हरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची चार भाई-बहन में वह दूसरे नंबर पर थी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मां ने उसे कूड़ा बाहर फेंककर दरवाजे में ताला लगाने के लिए कहा। वह कूड़ा लेकर घर से बाहर निकली और गायब हो गई। करीब 15 मिनट तक वह नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

चार घंटे बाद मिला शव तो परिवारीजनों के होश उड़े

जायजा लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
रात करीब 12 बजे तक बच्ची का कुछ पता न चलने पर परिवारीजन आशंकाओं से घिर गए। उन्होंने तत्काल अलीगंज थाना जाकर बच्ची के संदिग्ध हालात में गायब होने की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिला। सुबह पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। चंद घंटे बाद ही महानगर में उसका शव मिल गया।

घर से पांच किलोमीटर दूर मिला शव
बच्ची का शव जहां मिला है, वह जगह उसके घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर है। पुलिस का मानना है कि बच्ची से दरिंदगी उसके घर के आसपास ही हुई। इसके बाद शव महानगर में ठिकाने लगा दिया गया।

ऐसा लगता है कि बच्ची से दरिंदगी और हत्या करने वाले साइकिल या बाइक से बोरे में भर कर शव लाए और सुनसान जगह फेंककर भाग निकले।

रात में किसी लड़के के साथ जाते दिखी थी!

इस घटना के बाद फिर राजधानी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं - फोटो : amar ujala
बच्ची के बड़े भाई ने बताया कि रात को उसके किसी लड़के के साथ देखे जाने की सूचना मिली थी। मुहल्ले के ही एक लड़के ने यह जानकारी बच्ची की मां को दी। लड़के ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास वह किसी लड़के के साथ जाते देखी गई थी।

पुलिस इस लड़के से पूछताछ कर रही है। बच्ची के भाई ने यह भी बताया कि ताड़ीखाना इलाके में विंध्याचल मंदिर के पास रहने वाले विजय से परिवार का झगड़ा भी चल रहा था। पुलिस ने विजय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आइसक्रीम एजेंसी के पास घूमकर लौट आया डॉग स्क्वायड
डॉग स्क्वायड घटनास्थल से गंध लेकर सड़क के दूसरी तरफ गया और नाली के आसपास कुछ देर रुका। इसके बाद डॉग स्क्वायड ने फिर सड़क पार की और घटनास्थल से 20/25 मीटर आगे स्थित आइसक्रीम एजेंसी के गेट के दो चक्कर लगाए।

एसएसपी का कहना है कि वारदात में एजेंसी में काम करने वाले किसी कर्मचारी का भी हाथ हो सकता है। एजेंसी मालिक राजीव शुक्ला से वहां के कर्मचारियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिलेगी सहायता

यहीं पर पाइप में मिली लाश - फोटो : amar ujala
पॉश इलाके में लाश मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे तलाशने शुरू कर दिए हैं। महानगर का ज्यादातर इलाका सीसीटीवी की निगरानी में है।

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल ऐसी जगह है जहां आने वाला सीसीटीवी कैमरों की नजर से बच नहीं सकता।

हालांकि दरिंदा कपूरथला और छन्नीलाल चौराहा के मेन रास्ते से आया होगा इसकी आशंका कम ही है।

हो सकता है कि वह अलीगंज की गलियों से होते हुए सी ब्लॉक पहुंचा हो और सुस्ताने के बहाने सड़क किनारे पड़े सीवर के पाइप पर बैठा और बोरा वहीं छोड़ कर गायब हो गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें