फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल जा रही बच्ची को किया अगवा, ग्रामीण ने बचाया

विज्ञापन
आरोपी पिंकू।
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची को शुक्रवार सुबह स्कूल जाते वक्त बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म की नीयत से अगवा कर लिया। एक ग्रामीण ने आरोपी को पकड़कर बच्ची को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।
विज्ञापन

बच्ची के पिता के अनुसार बेटी लतीफपुर गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे स्कूल के लिए पैदल निकली थी। सजिया तालाब के पास बाइक सवार आट गढ़ी सौरा निवासी पिंकू ने उसे रोक लिया और स्मार्टफोन दिखाकर बाग की ओर चलने के लिए कहा। इस पर बच्ची रोने लगी तो पिंकू ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और ले जाने लगा। इस बीच उधर से गुजर रहे संजय बच्ची की चीख सुनकर पिंकू के पीछे दौड़े और उसे पकड़ लिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। बच्ची के परिजन भी पहुंच गए। गांववालों ने पिंकू को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस उसे किसी तरह भीड़ से बचाकर थाने लाई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पिंकू के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया आरोपी पेशे से मजदूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें