फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की इस बेटी को सलाम! वोट करने के लिए टाल दी विदाई

Sun, 19 Feb 2017 06:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मनीषा कश्यप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक वोट से सरकार बनती है और एक वोट से ही गिरती है। शायद इसीलिए अपने वोट की कीमत को जानकर मतदान के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए राजधानी की एक बिटिया ने अपनी विदाई टालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बिटिया की 18 फरवरी को शादी और 19 को विदाई होनी थी। ऐसे में 19 फरवरी को मतदान के कारण उसने परिवारीजनों और ससुरालवालों से बात कर शादी टाल दी। मतदान के लिए ऐसा साहसी कदम उठाने वाली बिटिया के जज्बे को सलाम है।

कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी कर चुकी मनीषा कश्यप ने बताया कि उसकी शादी गुजरात के दुर्गेश के साथ 2016 में तय हुई थी। इसलिए शादी के बाद ही उसे पति के साथ गुजरात जाना है।
विज्ञापन


उसने बताया कि पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को शादी और 19 को विदाई थी। विदाई वाले दिन ही लखनऊ में मतदान है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने खुशी से टाल दी शादी

- फोटो : amar ujala
मनीषा ने बताया कि पांच साल में एक बार वोट डालने का मौका मिलता है। इसलिए इस दिन वोट डालने का निर्णय कर पहले घरवालों फिर ससुराल वालों को बताया। इस पर दोनों पक्ष खुश हो गए और शादी टाल दी।

मनीषा ने कहा कि पांच साल में एक दफा विधानसभा चुनाव आते हैं ऐसे में अगर वोट नहीं दिया तो यह अवसर चला जाएगा। फिर शादी के लिए एक-दो दिन का इंतजार भी किया जा सकता है।

नहीं खोएं, अनमोल है हर वोट
मनीषा ने कहा कि हर वोट की अहमियत है और मतदान नहीं करने पर अच्छा प्रत्याशी जीतने से चूक सकता है। एक न डाला गया वोट गलत प्रत्याशी को दो वोट मिलने जैसा है, क्योंकि आप अपने वोट से गलत प्रत्याशी को मिलने वाले गलत वोट का प्रभाव कम कर सकते हैं।

मनीषा ने बताया कि वे प्रत्याशी में काम करने की भावना को देखकर वोट करती हैं। पार्टी या पावर में आने के लिए चुनाव लड़ने वालों और अपराधियों से मतदाताओं को सावधान रहने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें