फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी युवती, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Thu, 26 Dec 2024 10:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर रही एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के समय वह ट्रेन में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के सरवरपुर केसरिया गांव के पास सुबह करीब 8 बजे नित्यक्रिया के लिए गई एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसरिया गांव निवासी शालू (20) सुबह नित्यक्रिया को गई थी।

विज्ञापन


मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करते समय मैलानी से डालीगंज (लखनऊ) जा रही 05087अप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चली गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शालू के माता-पिता एक जरूरी काम से उसके नाना के यहां गए थे। वह सुबह मवेशियों को चारा देने के बाद शौच के लिए रेलवे किनारे अपने खेत को गई थी और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें