फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः खौलती दाल में गिरकर बालिका की मौत, काफूर हुईं निकाह की खुशियां

Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

बहराइच में एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब खौलती दाल के भगोने में गिरकर एक बालिका की मौत हो गई। बालिका की बड़ी बहन की शादी थी। उधर, घर में खेल रहा मासूम अलमारी पकड़कर झूल रहा था। तभी अचानक अलमारी उस पर गिर गई।

विज्ञापन


कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी छोटू की पुत्री तरन्नुम का निकाह रविवार को था। घर में खुशी का माहौल था। बरातियों के लिए खाना बन रहा था। जहां भोजन पक रहा था, उसी जगह छोटू की सात वर्षीय पुत्री सायबा खेल रही थी।

खेलते समय वह असंतुलित होकर दाल के भगोने में गिर गई। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कटहना चमारनपुरवा गांव निवासी अर्जुन का चार वर्षीय पुत्र अमन सोमवार सुबह घर में खेल रहा था। वह अलमारी को पकड़कर झूलने लगा। तभी अलमारी अमन पर गिर गई। उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह समारोह में मच गई अफरातफरी

बालिका के खौलते दाल के भगोने में गिरने से विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों की खुशियां काफूर हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में लोग बालिका को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया।

लेकिन बालिका के बुरी तरह झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जैसे-तैसे विवाह निपटाया गया। जिला अस्पताल में देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें