फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बार-बार शादी टूटने से डिप्रेशन में आई लड़की ने की आत्महत्या

Sun, 28 Jun 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा में रहने वाली आराधना शुक्ला (24) ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि रामकुमार शुक्ला की पुत्री आराधना की पहले दो बार शादी तय हुई थी लेकिन बाद में टूट गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी कुछ लड़के वालों को उसे देखने के लिए आना था पर देर शाम को उन्होंने भी फोन करके मना कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी से आराधना अवसाद में थी और रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली।

सुबह जब घर के लोग जागे और वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो पिता रामकुमार ने झरोखे के सहारे अंदर कमरे में झांका। बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें