फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस रिसाव से घर में लगी आग, फटा सिलिंडर, ढहीं दीवारें

Mon, 16 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आग से जला सामान व पीड़ित परिवार।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में शनिवार रात घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके के कारण घर की दीवारें ढह गईं। गनीमत रही कि हादसे में घर में मौजूद किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। मड़ियांव पुलिस ने लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मड़ियांव के बड़ा खुदान स्थित एक मंजिला के भूतल पर ऑटो चालक इरफान, पत्नी वाहिदा खातून, बेटे खुदाबख्श, बेटी पलक के साथ रहते हैं। वहीं पहले तल पर उनकी सास जाहरूनिशा और साली शाहिदा रहती हैं। वाहिदा ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर वह शनिवार रात करीब नौ बजे खिचड़ी बना रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य नीचे बैठे थे। तभी गैस लीक होने पर सिलिंडर में आग लग गई। उन्होंने बहन शाहिदा के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें भीषण होती गईं। ऐसे में वे दोनों शोर मचाते हुए परिवार के साथ बाहर निकल गईं।
वह घटना की जानकारी पुलिस को दे ही रही थीं तभी तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके के कारण पहली मंजिल पर बने कमरे की दीवारें ढह गईं। छत पर पड़ी टिन छिटककर दूर जा गिरी। पड़ोसियों के घरों की खिड़कियों के शीशे दरक गए। लोग सहम गए। इस बीच मड़ियांव पुलिस भी आ गई। पुलिस ने वाहिदा व पड़ोसियों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्लास्टिक के गमलों की दुकान में लगी आग

हजरतगंज में शनिवार रात करीब 9:48 बजे मोती महल लॉन के गेट के सामने स्थित विक्की और अरुण गिहार की प्लास्टिक के गमलों की दुकान में आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, मगर प्लास्टिक अधिक होने के कारण आग भड़कती चली गई। जानकारी पर फायर स्टेशन हजरतगंज से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक दुकान में आग कैसे लगी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

आग से जला सामान व पीड़ित परिवार।

आग से जला सामान व पीड़ित परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें