फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मेट्रो में आज से शुरू होगी क्यूआर टिकटिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग प्रणाली की सुविधा सोमवार से शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ एमडी सुशील कुमार सोमवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि अब मेट्रो यात्री घर बैठे क्यूआर टिकट बुक कर मेट्रो यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल एप, टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर से क्यूआर कोड के जरिये आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। ऐसे यात्री मेट्रो स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के दौरान पीली पट्टी से चिह्नित ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर क्यूआर टिकट स्कैन कर आ-जा सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। हर स्टेशन पर न्यूनतम एक क्यूआर आधारित टिकट वेंडिंग मशीन एवं एक क्यूआर समर्थित काउंटर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें