फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: दुकान में सो रहे फल व्यवसायी का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 10 May 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

अमेठी के जगदीशपुर चौराहे पर एक फल विक्रेता का शव दुकान में पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जगदीशपुर चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने फल व्यवसायी का शव शुक्रवार की सुबह दुकान में मिला है। पिता ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी पंकज (22) पुत्र खुशीराम की जगदीशपुर के पालपुर गुलाबगंज चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने फल की दुकान है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात्रि में छोटे भाई ने घर से लाकर टिफिन दिया जिसे खाने के बाद छोटा भाई दुकान के बाहर और बड़ा भाई दुकान के भीतर सो गये। दुकान का चैनल खुला था। सुबह उठने पर पंकज का शव दुकान के भीतर मिला, जिसके होंठ और गले में काले धब्बे का निशान था।

परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मुंह दबाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या की घटना प्रतीत होती है। पिता खुशी राम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राकेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें