फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: मदारी का खेल देखने निकले चार साल के बच्चे की मौत, मां बोली- बेटे को मारकर फेंका

Fri, 29 Nov 2024 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज इलाके में एक चार साल के बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन राजी हुए।
विज्ञापन
परिजनों ने जताया विरोध। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर गोसाईगंज के अर्जुनपुर गांव में मदारी का खेल देखने निकले चार साल के मासूम अमतेश की मौत के प्रकरण में शुक्रवार को परिवारजन खुलकर बोले। अमतेश की मां पूजा ने कहा कि मेरे बेटे को मारकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का संदेह जताया और उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही बच्चे का अंतिम संस्कार करने की बात कही। तहसीलदार मयंक मिश्र सहित कई पुलिस अफसर उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को समझाने में जुटे रहे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे घरवाले बच्चे का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। बच्चे के घरवालों ने आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी दिलाने सहित कई अन्य मांगें भी अफसरों के सामने रखीं।

विज्ञापन


अर्जुनपुर गांव निवासी देवी सहाय का पुत्र अमतेश (04) मंगलवार को घर के सामने खेल रहा था। दोपहर के समय गांव में एक मदारी आया था। उसका खेल देखने के लिए वह आसपास के बच्चों के साथ चला गया था। बुधवार दोपहर अर्जुनपुर गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर गड्ढे में सरपत के झुरमुट के पास अमतेश का शव मिला था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि बच्चे के घरवाले जो तहरीर देंगे, उस आधार पर केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें