फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार सदस्यीय समिति करेगी कैंसर संस्थान में लगी आग की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में 24 मई को आग लगने के मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर बनी समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


कमेटी का अध्यक्ष चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक विद्युत और अग्निशमन विभाग के महानिदेशक भी समिति का हिस्सा हैं। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कमेटी आग लगने के प्राथमिक कारण और दोषी की पहचान करेगी। बीते शनिवार की सुबह संस्थान के रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के यूपीएस रूम में आग लग गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें