फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पर कूड़ा डालने वाले से वसूला 50 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क पर गंदगी फैलाने वाले से नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर पुलिस के हवाले कर दी गई। इसके साथ ही हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम जोन तीन के जोनल सिनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि डालीगंज निरालानगर वार्ड में पशुपालन कॉलोनी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध तरीके से कूड़ा गिराया जा रहा था। इसकी कई बार शिकायत मिली थी। बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर ने हरीश कपूर नामक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली से कूड़ा गिराते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें