फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले पांच से वसूला 25 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के पशुकल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह अलीगंज में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कुत्ता टहलाते मिले ऐसे पांच लोगों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम की बहस भी हुई।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे अलीगंज के सेक्टर ई, एफ, एच व चंद्रलोक कॉलोनी और उसके आसपास अभियान चलाया गया। पांच कुत्ता पालकों से जुर्माना वसूलकर लाइसेंस भी बनाए गए।

पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in से ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से भी लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए लालबाग स्थित पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण का प्रमाणपत्र जरूरी है। किसी तरह की जानकारी के लिए कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें