मुख्यमंत्री ने लखनऊ की धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया, लेकिन उनके चेहरे पर मां के बिछड़ने की पीड़ा साफ देखी जा सकती थी। अपनी भावनाओं को संयत रखते हुए उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्किल्ड युवाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानी भी देशवासियों को बताई। एक ही दिन में सीएम योगी एक पुत्र और प्रदेश के अभिभावक, दोनों का दायित्व निभाते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि शुक्रवार (20 नवंबर) को जब सीएम योगी की मां का निधन हुआ, तब वह युवाओं को टैबलेट वितरित करने के बाद उनसे संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त करने के पश्चात वह गोरखपुर से निकले और मां के अंतिम दर्शन करने अपने पैतृक गांव पहुंचे। जीवन के सबसे दुखी पल में सभी ने उन्हें संबल दिया और ईश्वर से मां को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक-संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।