फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्लब में बहन पर टिप्पणी के विरोध में मारपीट, चले चाकू और कांटा-चम्मच

Wed, 29 Apr 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के बिग डैडी क्लब में बहन पर अश्लील टिप्पणी के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस बीच जमकर चाकू और कांटे-चम्मच चले। पुलिस ने दोनों पक्षों पर जानलेवा हमला, मारपीट और छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि सोमवार रात वह बहन और दोस्तों के साथ क्लब में था। रात करीब 1:30 बजे रायबरेली के रावतपुरा निवासी शिवेंद्र सिंह, वरुण कश्यप व अन्य ने उनकी बहन पर अश्लील टिप्पणी की और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। शिवेंद्र और उसके साथियों ने युवक व उसके दोस्तों को बुरी तरह पीटा।
युवक ने बताया कि क्लब के सुरक्षाकर्मी ने मामला शांत कराया था। लेकिन जब वे जाने लगे तो शिवेंद्र व उसके साथियों ने उन्हें लिफ्ट में खींचकर दोबारा पीटा। शिवेंद्र ने आरोप लगाया कि युवती के भाई ने उससे विवाद शुरू किया। उसने चाकू और कांटे-चम्मच से उन पर हमला किया, जिससे उसके कान में चोट आई। पुलिस निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर छेड़खानी की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें