फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच करोड़ से अधिक की जमीन कब्जामुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा।अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम हसनपुर खेवली में नगर निगम की करीब 0.253 हेक्टेयर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। यहां बाउंड्रीवॉल करवाकर पौधरोपण कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन

कब्जे की जानकारी पर संपत्ति विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। विरोध के बीच टीम ने सरकारी जमीन से कब्जे को हटाया। मौके पर किए निर्माण भी ध्वस्त किए। इस जमीन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। इसके अलावा ग्राम बरावन कला में भी सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया गया। यहां 0.089 हेक्टेयर जमीन पर कुछ लोगों ने बाउंड्री बना ली थी। इसे भी विरोध के बीच टीम ने ध्वस्त किया। इस जमीन की कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें