उत्तराखंड महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के दसवें दिन गोमती नदी के तट पर संगीत, नृत्य व कला का संगम देखने को मिला। पंडित गोविंदवल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृति उपवन में बुधवार को उत्तराखंड के लोकगायक नीरज चुफाल ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध किया। महोत्सव में एकल नृत्य प्रतियोगिता, नृत्य नाटिका, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, महिला झोड़ा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही उत्तराखंड से आए कलाकारों ने हारूल नृत्य, तांदी नृत्य, धुमसू नाटी गीत आदि दर्शकों का मनोरंजन किया और अपनी संस्कृति से रूबरू कराया।
इससे पहले मुख्य अतिथि उप्र पूर्व सैनिक कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल शरद विक्रम सिंह, कर्नल सत्येंद्र सिंह, रूमा डे शर्मा, कुजंतला सिंह, सीमा सिंह, रोहित कुमार, हरीश चंद्र पंत और भरत सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापरिषद की ओर से प्रियंका सिंह बिष्ट को चातक स्मृति सम्मान, गोविंद सिंह बोरा को शिवदत्त जोशी स्मृति सम्मान, बच्ची सिंह डोलिया को गोविंद सिंह नयाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।