फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: गहरे कुंड में गिरी बेकाबू कार, रेलकर्मी की मौत, एक अन्य की तलाश जारी

Wed, 27 Jul 2022 09:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

 एसडीआरएफ टीम ने देर शाम पवन का शव ढूंढ निकाला मगर राहुल नहीं मिला। तेज बारिश के चलते दिक्कत के बावजूद समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम पानी में राहुल की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
कुंड से निकाली गई एसयूवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र में बेलहा डिप के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार में जा रही कार बेकाबू होकर पानी से भरे कुंड में गिर गई। हादसे की खबर फैलते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन से कार कुंड से निकलवाई। कार सवार एक रेलकर्मी का शव भी मिल गया, मगर उसका एक अन्य साथी अभी तक नहीं मिला है। तेज बारिश के बावजूद देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम पानी में उसे तलाश रही थी। वहीं, हादसे की सूचना पाकर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


नगर के पहलवारा मोहल्ले में यूपीटी होटल के निकट रहने वाली मंजू पाठक ने बताया कि उनका भाई पवन कुमार पाठक (26) अपने मित्र राहुल (24) निवासी सेक्टर एच, जानकीपुरम, लखनऊ के साथ किसी काम के सिलसिले में बुधवार को कार से तुलसीपुर गए थे। लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे एनएच-730 पर बेलहा डिप के पास पंकज भट्ठा के सामने कार बेकाबू होकर पानी से भरे गहरे कुंड में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली की पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुंड में कार की तलाश कराई। कुछ पता न चलने पर क्रेन मंगाने के साथ ही एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। क्रेन की मदद से कार को कुंड से निकाला गया तो उसके सभी शीशे टूटे मिले। इससे माना जा रहा है कि कार में पानी में गिरते ही उसमें सवार पवन व राहुल तत्काल शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर तो निकले मगर गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। एसडीआरएफ टीम ने देर शाम पवन का शव ढूंढ निकाला मगर राहुल नहीं मिला। तेज बारिश के चलते दिक्कत के बावजूद समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम पानी में राहुल की तलाश कर रही थी।

डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों व मातहतों से हादसे की पूरी जानकारी ली। एसपी ने बताया कि हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पवन कुमार पाठक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि राहुल की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगी है। 
विज्ञापन


राहुल गेटमैन व पवन था पंप ऑपरेटर
बलरामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पुरुषोत्तम सोमवंशी ने बताया कि पवन बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पंप चालक पद पर तैनात थे। जबकि राहुल रेलवे केगेट संख्या 138-बी विशुनापुर क्रॉसिंग पर गेटमैन पद पर तैनात थे। राहुल की ड्यूटी शाम छह से सुबह छह बजे तक रहती है। राहुल लखनऊ के सेक्टर एच, जानकीपुरम के रहने वाले थे। राहुल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें