फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मूर्ति विसर्जन करने गया किसान नाले में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद रविवार को ग्रामीणों के साथ मूर्ति विसर्जन करने गए किसान मवई पड़ियाना निवासी चंद्रशेखर रावत की गहरे नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर रावत रविवार दोपहर बाद ग्रामीणों के साथ मवई लोनहा रोड स्थित नगवा नाले में मूर्ति विसर्जन करने गए थे। इस दौरान चंद्रशेखर नाले के अंदर गहराई में चले गए और डूबने लगे। उसे डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। पानी का तेज बहाव देखकर लोग घबरा गए। इस बीच चंद्रशेखर नाले में डूब गए। कुछ लोगों ने कुछ देर बाद उन्हें बाहर निकाला। ग्रामीण चंद्रशेखर को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना की थाने में सूचना नहीं दी गई है। चंद्रशेखर के परिवार में उनकी पत्नी केला देवी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें