फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रंजिश के चलते किसान की पीट-पीटकर हत्या, पाटीदार ने लाठी-डंडों से की थी पिटाई

Thu, 28 Nov 2024 02:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में हुई एक वारदात में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रानीपुर थाना के बघारिया मौजा के अहीराटांड गांव निवासी किसान को बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी व्यक्ति ने जमकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना देकर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अहीराटांड गांव निवासी ओमकार (49) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया रंजिश के चलते गांव निवासी पाटीदार ने देर रात उनके साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट की थी। सुबह अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम है।

रानीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष राजमन यादव ने बताया रात में ही मृतक की पत्नी की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, तहरीर मिलते ही उक्त मुकदमें में धारा की बढोत्तरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें