फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी वाले परिवार को मिलेंगे अधिकतम आठ सिलिंडर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। शादी कार्यक्रम वाले परिवार के लोगों का एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रहा। दोनों अधिकारियों को दो दिन में करीब 250 आवेदन मिले चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शादी वाले परिवारों को अधिकतम आठ सिलिंडर ही मिलेंगे।


एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम के कार्यालय में शुक्रवार पूरे दिन ऐसे लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा जिनके परिवार में आने वाले दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं। कमोबेश यही स्थिति डीएसओ कार्यालय की रही। एडीएम ने बताया कि शादी समारोह में खाना पकाने के लिए किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में करीब 100 लोगों ने शादी के कार्ड के साथ सिलिंडर के लिए आवेदन किया है। जिला पूर्ति अधिकारी के पास करीब 150 परिवार आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन






एडीएम ने बताया कि जिन लोगों के घरों में शादी का कार्यक्रम है वह लोग शादी के कार्ड के साथ आवेदन पत्र देकर अपनी आवश्यकता के मुताबिक गैस सिलिंडर की डिमांड कर सकते हैं। फिलहाल न्यूनतम अथवा अधिकतम गैस सिलिंडरों की कोई सीमा तय नहीं है, लेकिन प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद आवेदकों की आवश्यकता के मुताबिक ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकतम आठ काॅमर्शियल गैस सिलिंडर देने की योजना है। यह सिलिंडर उन्हें किस गैस एजेंसी से मिलेंगे, इसकी सूचना भी आवेदक के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। अगर पहले से किसी के पास काॅमर्शियल सिलिंडर है तो वह अपना खाली सिलिंडर देकर भरा सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा। जिनके पास इसकी व्यवस्था नहीं है वह धरोहर राशि जमा करके सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन







बुकिंग के पांच दिन के भीतर गैस की आपूर्ति

एलपीजी वितरक एसोसिएशन ने दावा किया है कि बुकिंग के पांच दिन के भीतर गैस सिलिंडर की आपूर्ति होने लगी है। इससे एजेंसियों के सामने होने वाली भीड़ भी गायब हो गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज के मुताबिक गैस के लिए सबसे कम हिंदुस्तान कंपनी के ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। इस कंपनी के ग्राहकों को महज दो से तीन दिन में सिलिंंडर मिल रहा है। इंडेन व भारत कंपनी के ग्राहकों को भी बुकिंग करने के बाद चार से पांच दिन में उनके घरों पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी दी जा रही है। एलपीजी वितरकों के पास अब ज्यादा बैकलॉग कोटा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें