फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : लोकभवन के सामने दो बच्चों सहित मिट्टी का तेल छिड़ककर परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 19 Oct 2020 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आत्मदाह करने पहुंचा परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित लोकभवन के सामने एक परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की। परिवार ने 10 और 12 साल के बच्चों सहित खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की पर पुलिस की मुस्तैदी से हादसा होते-होते बच गया।

विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस ने परिवार को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि पुलिस दुकान के विवाद में उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। दबंग उन्हें परेशान कर रहे हैं लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।

आत्मदाह करने वालों में सलीम और अजीज नाम के दो 10 और 12 साल के बच्चे भी थे। परिवार बाराबंकी का रहने वाला है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों एक महिला ने लोकभवन के पास ही भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें