फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत, अवैध खनन बन रहा हादसों की वजह

Mon, 14 Aug 2023 01:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के लंभुआ थाने में एक साइकिल सवार को डंपर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी खनन हो रहा है जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना अंतर्गत भदैंया गांव में जीआईसी स्कूल के पीछे गायत्री प्रोजेक्ट के डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।

विज्ञापन


भदैंया विकास खंड के मिश्रपुर बदरुद्दीनपुर निवासी जगदेव यादव साइकिल से लंभुआ तहसील जा रहे थे। वह भदैंया गौतमपुर के रास्ते जा रहे थे और राजकीय बालिका इंटर कालेज के पीछे पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने उनको रौंद दिया जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: मायावती बोलीं, 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप में पीछे छूटे जनहित के मुद्दे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी समेत तीन नेता सपा से निष्कासित, नेतृत्व पर उठाए थे सवाल
विज्ञापन


इस समय फोरलेन के काम को लेकर जीपीएल कंपनी के डंपर गांव की सड़कों से मिट्टी ले जा रहे हैं। मिट्टी ले जाते समय हादसा होने से लोग आक्रोशित हैं। क्षेत्र में इस समय अवैध मिट्टी खनन जोरों पर हैं। जिसकी वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं। 

गरीबी में जीवन यापन कर रहे जगदेव यादव अपने पीछे दो बेटे बहू समेत छोटे-छोटे नौनिहालों का बिलखता परिवार छोड़ गये हैं। परिवार के लोग दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही लंभुआ थाना प्रभारी शिवाकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और मौजूद डंपर गाड़ी नम्बर UP 65 ET6570 को अपने कब्जे मे लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें