बाराबंकी में हुए एक हादसे में एक डंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। घटना से चीखपुकार मच गई। हादसा तब हुआ जब बस यू टर्न ले रही थी और तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
बहराइच बाराबंकी हाईवे पर शहर के निकट एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूल बस में सवार करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बाबा गुरुकुल एकेडमी की बस स्कूल के सामने यू टर्न कर रही थी। इस दौरान डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीखो पुकार मच गई। आनन फानन में एंबुलेंस से सूर्यांश, कुंज मिश्रा, आदित्य बाबू देवांश, आयुषी वर्मा, निखिल यादव विभूति, अरहान अंसारी समेत 22 बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। सभी बच्चों की उम्र 9 से 15 साल के बीच में है।
गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को मलहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, रामनगर के सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा है।