फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : नशे में धुत टीटीई ट्रेन में महिला के सिर पर किया पेशाब, रेल मंत्रालय ने किया बर्खास्त

Wed, 15 Mar 2023 12:26 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमृतसर से कोलकाता जा रही एक ट्रेन में महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। नशे की हालत में एक टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने के मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हो सका, इस बीच ट्रेन के एसी कोच में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में रविवार की रात को टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, रेल मंत्रालय ने आरोपी टीटीई को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा : आरक्षण कोटे का सही से नहीं हुआ पालन, 6800 अभ्यर्थियों का चयन रद्द

ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव संभव
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जीआरपी लखनऊ संजीव सिन्हा ने बताया कि अमृतसर निवासी महिला अपने पति के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सफर कर रही थी। रविवार रात करीब 12 बजे बिहार के बेगूसराय निवासी टीटीई मुन्ना कुमार ने महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। टीटीई द्वारा अचानक की गई इस हरकत से महिला की नींद टूट गई। उन्होंने शोर मचाया। चीखपुकार सुनकर आसपास के यात्रियों की नींद खुली। सभी ने आरोपी टीटीई को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी और रेलवे के कंट्रोल रूम नंबर 139 पर इसकी सूचना दी।

इसके बाद ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर आरोपी टीटीई को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लखनऊ नवरत्न गौतम के मुताबिक आरोपी टीटीई नशे में धुत था। आरोपी टीटीई सहारनपुर रेलवे डिवीजन में तैनात है। वहीं महिला के पति की तहरीर पर टीटीई पर छेड़छाड़, स्त्री की लज्जा भंग करने व विवाद करने की धारा में केस दर्ज किया गया। सोमवार को आरोपी टीटीई को जीआरपी ने कोर्ट में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें