फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: देवी की मूर्तियों को शराबी युवक ने लाठी से तोड़कर किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 11 Oct 2024 03:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)

सार

रायबरेली की बछरावां कोतवाली के एक मंदिर में एक शराबी युवक ने लाठी से मूर्तियों को तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछरावां कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर पर नशे में धुत युवक ने लाठी डंडे से मंदिर के अंदर उत्पाद मचा दिया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा देवियों की मूर्ति चकनाचूर हो गईं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव से 300 मीटर दूर चंद्रिका देवी मंदिर में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला विजय कुमार पुत्र हीरालाल पासी शराब के नशे में धुत होकर बृहस्पतिवार  देर रात लाठी लेकर पहुंच गया। युवक ने लाठी से मंदिर के अंदर रखी दुर्गा जी, संतोषी माता, सरस्वती माता सहित आधा दर्जन से ज्यादा मूर्तियों पर लाठी से प्रहार कर दिया जिसमें सभी मूर्तियां जमीन पर गिरकर टूट गईं। मंदिर के अंदर रखे घड़े को भी युवक ने तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही
विज्ञापन


मंदिर में मचे उपद्रव की सूचना जैसे ही ग्रामीणों में पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे तो देखा की मूर्तियां चकनाचूर होकर जमीन पर पड़ी हुई है जिसमें ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटनास्थल से ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी से तहरीर लेकर गांव के ही रहने वाले विजय कुमार पासी पुत्र हीरालाल पासी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला पुलिस ने शांत कराया और युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर पर गांव के ही रहने वाले विजय कुमार पासी पुत्र हीरालाल पासी  पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें