फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मौसम ने एक ही दिन में बदले कई रंग, दोपहर को तेज धूप के बाद रात में आंधी-बारिश; तस्वीरों में देखें कहानी

Sun, 05 Apr 2026 07:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह और दोपहर को तीखी धूप के बाद शाम को अच्छी बरसात हुई। 
विज्ञापन
मौसम ने बदले कई रंग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ में भी बारिश के रूप में देखने को मिला। दोपहर में खिली धूप के बाद शाम को चली तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया। इसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश रात तक जारी रही। अप्रैल के महीने में अमूमन लखनऊ का ऐसा मौसम कम ही देखने को मिलता है। बादलों की गर्जना के बीच बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया और वीकेंड पर अवध की इस सुहानी शाम का लोगों ने आनंद भी उठाया।
विज्ञापन

शनिवार शाम रिमझिम होती रही बारिश से मौसम खुशगवार हुआ लेकिन बाजारों और सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम रही। वाहनों की आवाजाही के साथ ही बाजारों में जल्द ही सन्नाटा छा गया। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, बारिश का यह क्रम देर रात तक जारी रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मो. दानिश के अनुसार, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, सोमवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा के अगले दौर के कारण तापमान में फिर से 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

   लखनऊ में शनिवार को मौसम ने कई रंग बदले। 

 

              शाम को अचानक हुई बारिश से पारा गिरा।                                                                                                    

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

 

 

शाम को कुछ ऐसा दिखा आसमान। 

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

दिन में रही तेज धूप। 

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

धूप से परेशान दिखे लोग। 

 

शाम को हल्की आंधी भी चली। 

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

शाम सात बजे के बाद हुई बरसात। 

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

मौसम ने बदले कई रंग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें