फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा... ट्रस्ट को मिली संदिग्ध मेल, जांच शुरू

Sun, 13 Apr 2025 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को एक संदिग्ध मेल मिली है जिसमें मंदिर की सुरक्षा को खतरा बताया गया है। हालांकि, इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
राम मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक संदिग्ध मेल आई है। इस मेल में ट्रस्ट को राममंदिर की सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया है। ट्रस्ट की ओर से मेल की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां व जिला पुलिस प्रशासन की टीम भी सतर्क हो गई है और मेल की जांच की जा रही है। हालांकि इसको लेकर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 

ये भी पढ़ें - बुआ मायावती ने दिखाया बड़ा दिल, भतीजे आकाश को किया माफ; उत्तराधिकारी को लेकर कही ये बात

ये भी पढ़ें - राम मंदिर में शिव की पूजा करते राम की मूर्ति लगेगी, समिति के अध्यक्ष बोले- 15 मई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के एक व्यक्ति की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट के मेल पर एक मेल भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि उस युवक को सूचना मिली है कि राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन


युवक ने अपने मेल के जरिए ट्रस्ट को मंदिर परिसर की सुरक्षा के प्रति आगाह करने का काम किया है। इससे पहले भी ट्रस्ट को कई बार विभिन्न माध्यमों से धमकियां मिल चुकी हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें