फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने बुलाकर डॉक्टर ने किया रेप!

Mon, 24 Nov 2014 02:44 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू के एक डॉक्टर प्रेरित अग्रवाल ने पढ़ाई के दौरान एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। घंटों फोन पर बातें की। एसएमएस भेजे। फिर एक दिन तबीयत खराब होने के बहाने हॉस्टल में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


डॉक्टर बनते ही शादी करने से मुकर गया। युवती के घरवाले प्रेरित के पिता के पास पहुंचे तो उन्होंने एक करोड़ रुपये दहेज की मांग कर दी। कोई नतीजा न निकलते देख युवती ने रविवार को वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसओ वजीरगंज अभिनव सिंह पुडीर ने बताया कि मड़ियांव इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बरेली की एक युवती ने शादी के लिए इंटरनेट पर प्रोफाइल डाला था। इसी साल मार्च में चिनहट में रहने वाले डॉ. प्रेरित से उसका संपर्क हुआ।
विज्ञापन


प्रेरित ने नवंबर में रिजल्ट निकलने के बाद शादी का वादा कर नजदीकी बनाई। फिर एक-दूसरे से मिलने-मिलाने का सिलसिला शुरू हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

की भारी-भरकम दहेज की मांग

आरोप है कि 16 अप्रैल को प्रेरित ने तबीयत खराब होने का बहाना कर युवती को केजीएमयू के गौतमबुद्ध छात्रावास के कमरा नंबर 305/ए में बुलाया। दोपहर करीब ढाई बजे युवती वहां पहुंची तो प्रेरित ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने विरोध किया तो चाकू दिखाकर धमकी दी और दुष्कर्म किया।

यही नहीं, उसने दबाव बनाकर एसएमएस कराया कि वह संबंध बनाना चाहती है। इससे युवती नाराज हो गई तो प्रेरित ने शादी की बात कहकर उसे मना लिया। इस बीच, रिजल्ट आने के बाद उसने प्रेरित से शादी की बात की तो उसने टालमटोल शुरू कर दी।

प्रेरित के पिता ने कहा- 50 लाख नगद, आधा किलो सोना और होंडा सिटी कार दो तो सोचेंगे
युवती का आरोप है कि 17 नवंबर को वह भाई के साथ प्रेरित के पास पहुंची तो उसने पिता प्रदीप गुप्ता से मिलने को कहा। अगले ही दिन युवती के परिवारीजन प्रदीप गुप्ता के पास पहुंचे।

उन्होंने बेटे की पढ़ाई में मोटा खर्च की बात कहते हुए 50 लाख नगद, होंडा सिटी कार और आधा किलो सोने के गहनों की मांग की। परिवारीजनों ने असमर्थता जताई तो धमकी देकर भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें