फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन न उठाने पर डीआईजी ने सिपाही को जमकर धुना, नोंचा बिल्ला

Tue, 07 Jun 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अपनी चोट दिखाता सिपाही व डीआईजी वीके गर्ग (दायें)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीआईजी आवास पर टेलीफोन ड्यूटी में तैनात एक सिपाही ने डीआईजी पर पिटाई करने, बिल्ला नोंचने और बर्खास्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सिपाही जुबेर अहमद का आरोप है कि फोन नहीं उठाने पर डीआईजी वीके गर्ग ने उसे बुरी तरह पीटा। डीआईने ने पूरे मामले को मनगढंत बताया है।

2006 बैच के सिपाही जुबैर का कहना है कि वह रविवार रात 11 बजे डीआईजी आवास पर पहुंची था। 12 बजे डीआईजी उसके कमरे में आए और फोन न उठाने को लेकर सवाल किया।

जुबेर ने बताया कि जब उसने यह बात कही कि कभी-कभी फोन की घंटी नहीं बजती तो डीआईजी भड़क गए और कॉलर पकड़कर चांटा मार दिया। वर्दी पर लगा यूपीपी का बिल्ला तोड़ दिया और सीटी की डोरी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर तबादला करने की धमकी दी

डीआईजी वीके गर्ग - फोटो : amar ujala
करीब 20 मिनट बाद वे अपने आवास में चले गए तो जुबेर ने रात करीब साढ़े 12 बजे जिला पुलिस को इसकी सूचना देकर आईजी के यहां फोन कर आपबीती बताई तो उससे अभद्रता हुई और दूर तबादला करने की धमकी दी गई।

डीआईजी आवास पर फोन करने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उससे सुबह बात कराने को कहा। पीड़ित जुबेर ने कहा कि वह इसकी शिकायत सीएम तक करेगा।

केवल कंधा पकड़कर जगाया: डीआईजी वीके गर्ग ने कहा कि कोई शख्स अपने बेटे के लापता होने की शिकायत करने के लिए फोन कर रहा था। फोन नहीं उठा तो उसने मेरे मोबाइल पर फोन किया। मैंने भी बेसिक नंबर पर फोन लगाया, लेकिन नहीं उठा।

टेलीफोन ड्यूटी कक्ष में पहुंचा तो जुबेर सो रहा था। मैंने केवल उसका कंधा पकड़कर जगाया और सवाल-जवा‌ब किया। पिटाई का आरोप मनगढ़ंत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें