शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा टैंकर।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में सोमवार शाम छह बजे अमौसी डिपो से देवा की ओर जा रहा डीजल से भरा तेज रफ्तार टैंकर ट्रांसपोर्टनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलते ही सरोजनीनगर फायर स्टेशन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कानपुर रोड से रायबरेली की ओर जाने वाली पटरी का यातायात रोक दिया गया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने टैंकर के आसपास घेराबंदी कर क्रेन की मदद से उसे डिवाइडर से हटवाया, तब जाकर यातायात शुरू हो सका। गनीमत रही कि टैंकर पलटने से बच गया, नहीं तो डीजल लीक होने से आग लगने के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति की माने तो शुरुआती जांच में पता चला है कि टैंकर का अगला पहिया अचानक फटने से वह डिवाइडर पर चढ़ गया था। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा टैंकर।
शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा टैंकर।