फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोटें

Fri, 08 May 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिधौली (सीतापुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपुर के पास नहर में लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार से लापता था। युवक के पिता हरदोई जिले में लेखपाल हैं।
विज्ञापन


सिर में मिले गहरे जख्मों के आधार पर परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक की बाइक बुधवार को ही सिधौली रेलवे स्टेशन से बरामद हो गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संदना के असुवामऊ गांव निवासी लेखपाल कमलेश कुमार हरदोई जिले के संडीला में तैनात हैं। उनका बेटा मनीष कुमार (25) सिधौली कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के पीछे किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार को वह बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह मिली जानकारी

परिवारीजनों ने काफी खोजा लेकिन पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने बुधवार को ही सिधौली रेलवे स्टेशन से उसकी बाइक बरामद कर ली।

उधर, गुरुवार सुबह सिधौली क्षेत्र के देवीपुर के पास नहर में एक लाश उतराती मिली तो हड़कंप मच गया। मनीष के घरवाले भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मनीष के रूप में की।

सिर पर गहरे जख्मों के आधार पर परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मोबाइल का पता नहीं चल रहा है।

परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें