फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्कूल में सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे 48 बच्चे

Mon, 04 Jul 2022 02:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक स्कूल में सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र भी फेल हो गए। किसी तरह बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। उस समय स्कूल में 48 बच्चे मौजूद थे। शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र फेल हो गए। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। यदि सिलिंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


घटना दरियाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सींवा में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। ग्राम पंचायत बरहुआ के प्राथमिक विद्यालय सींवा में सोमवार को 48 बच्चे आए थे। रसोईया राजकुमारी और पूनम ने सब्जी काटी और मिड डे मील का भोजन बनाने की तैयारी में जुट गई। करीब 8:30 बजे खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। यह देख रसोइए के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक मनोज सोनी व शिक्षक सुजीत कुमार ने सबसे पहले बच्चों को विद्यालय से बाहर निकालकर गांव की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान स्कूल में मौजूद एक बोरे से सिलेंडर को बुझाने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में दो अग्निशमन यंत्र भी थे मगर जब अध्यापकों ने उनका प्रयोग करना शुरू किया तो वे फेल नजर आए। ऐसे में तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई और करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और फिर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

प्रधानाध्यापक मनोज सोनी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद भी बच्चे शिक्षक और रसोईया दहशत में दिखे। सभी शिक्षकों की सूझबूझ की सराहना कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें