फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे ने रोते हुए वायरल किया पिता को इलाज न मिलने का वीडियो

विज्ञापन
लारी कार्डियोलॉजी।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में पिता को इलाज न मिलने का उसके बेटे ने रोते हुए वीडियो वायरल किया है। बेटे के अनुसार, पिता स्ट्रेचर पर तड़पते रहे। जब उन्होंने डॉक्टर से गुहार लगाई तो अभद्रता की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेकर केजीएमयू प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब स्थित कमलाबाग बडौली गांव निवासी अंकित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उनके पिता रमाकांत को सीने में दर्द हुआ। निजी अस्पताल में दिखाने पर मरीज को लारी कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। रात करीब साढ़े 10 बजे पिता को लेकर वह लारी कार्डियोलॉजी विभाग की इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी में पहले उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिली। उन्होंने कर्मचारियों से मदद मांगी, पर कोई आगे नहीं आया। जैसे-तैसे स्ट्रेचर का जुगाड़ हुआ। इमरजेंसी के अंदर पहुंचने पर करीब एक घंटे तक पिताजी स्ट्रेचर पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें किसी डॉक्टर ने नहीं देखा। डॉक्टरों से गुजारिश करने पर उन्हें बाहर कर दिया गया।

बेटा बोला- डॉक्टरों ने डरा दिया, इसलिए मरीज को कराया डिस्चार्ज
अंकित के मुताबिक, डॉक्टरों की अभद्रता से हताश होकर उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और उपमुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को शुक्रवार सुबह आईसीयू में भर्ती किया। भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें काफी डरा दिया कि यहां कुछ भी हो सकता है। ऐसे में शनिवार सुबह पिता को डिस्चार्ज कराकर उन्होंने कानपुर रोड स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मरीज को थी किडनी की समस्या, अपनी मर्जी से लेकर गए तीमारदार
Iमरीज के तीमारदार और डॉक्टर में कुछ गलतफहमी हो गई थी। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय से भी फोन आया था। मरीज को भर्ती कराकर इलाज दिया गया था। हालांकि, मरीज को दिल संबंधी मामूली और किडनी की समस्या ज्यादा थी। इस वजह से तीमारदार शनिवार सुबह अपनी मर्जी से मरीज को डिस्चार्ज कराकर ले गए।I
विज्ञापन

I- प्रो. ऋषि सेठ, विभागाध्यक्ष, लारी कार्डियोलॉजी, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें