फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश, 4.80 लाख के जेवर लेकर भागा

Sun, 28 Dec 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के गायत्रीपुरम स्थित अमित ज्वैलर्स में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश मंगलसूत्र के लॉकेट और झाला (कुल 5 पीस) लेकर भाग निकला। सराफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सराफ अमित कुमार रस्तोगी के अनुसार, उनके घर में ही ज्वैलरी की दुकान है। शनिवार शाम 7:30 बजे एक ग्राहक दुकान पहुंचा। उसने सोने के झाला व लॉकेट दिखाने को कहा। जैसे ही उसके सामने जेवर लाए गए, वह पांच पीस सोने के झाला व लॉकेट लेकर भाग निकला। वह शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश पैदल ही गली के पीछे भाग निकला।
अमित के मुताबिक 35 से 40 ग्राम सोने के जेवरात की चोरी हुई है। आभूषणों की कीमत लगभग 4 लाख 80 हजार रुपये है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए हुए था। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें