फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नदी किनारे बैठे युवक को जबड़े में दबोच पानी में घुस गया मगरमच्छ

Sun, 19 May 2019 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के वनग्राम भवानीपुर गेरुआ नदी के किनारे शौच के लिए बैठे युवक को मगरमच्छ ने जबड़े में दबोच लिया और पानी में घुस गया। युवक की चीख सुनकर खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े तब तक मगरमच्छ युवक को काफी गहराई में ले जा चुका था।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो मामले की जानकारी पर नदी के किनारे भीड़ लग गई।

युवक को बचाने की हर मुमकिन कोशिश किए जाने पर भी युवक ने मगरमच्छ के जबड़े में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

दोपहर तक नहीं मिला शव

- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को ढूढने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, दोपहर तक शव का कोई पता नहीं चला।

युवक के परिवार में पत्नी समेत तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़े बेटे सुरेश कुमार की शादी हो चुकी है। उससे छोटा बेटा दिनेश (18) , बेटी उर्मिला (16) व छोटा बेटा विकास (15) है। परिवार के मुखिया के साथ हुए इस घटना से परिवार के लोगों में मातम छाया हुआ है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें