ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को ढूढने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, दोपहर तक शव का कोई पता नहीं चला।
युवक के परिवार में पत्नी समेत तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़े बेटे सुरेश कुमार की शादी हो चुकी है। उससे छोटा बेटा दिनेश (18) , बेटी उर्मिला (16) व छोटा बेटा विकास (15) है। परिवार के मुखिया के साथ हुए इस घटना से परिवार के लोगों में मातम छाया हुआ है ।