फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: झोपड़ी में बैठी 12 साल की बच्ची को खींच ले गया मगरमच्छ, अधखाया शव मिलने से मचा कोहराम

Tue, 03 Sep 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में झोपड़ी में बैठी एक किशोरी को मगरमच्छ उठा ले गया। परिजनों को उसका अधखाया शव मिला है। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का एलान किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के पचासा मजरा ओझापुरवा गांव में झोपड़ी में बैठी 12 साल की किशोरी को सोतिया नाले से निकला मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज में नाले से बरामद हुआ। अधखाया शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम गया।

विज्ञापन


वन विभाग ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। वन रेंज धौरहरा थाना ईसानगर क्षेत्र के पचासा मजरा ओझापुरवा गांव निवासी शेखर की 12 वर्षीय पुत्री रूपा देवी रविवार शाम घर के बाहर झोपड़ी में बैठी थी तभी घाघरा नदी के सोतिया नाले से निकले मगरमच्छ ने रूपा पर हमला कर दिया और उसे नाले में खींच ले गया। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें - बुलडोजर एक्शन' पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मायावती का बड़ा बयान, कही ये बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक ने अपने गनर से बताया जान का खतरा, बोले- जब एमएलए ही नहीं सुरक्षित तो जनता कहां रहेगी
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नाले में लड़की की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह उसका अधखाया शव बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज क्षेत्र में नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की का शव बरामद हो गया है। फौरी तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। जल्द ही पांच लाख रुपये सहायता राशि भी दिलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें