फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फोटोग्राफर से लूटपाट के मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पु​लिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन के पास लिफ्ट देकर फोटोग्राफर से लूटपाट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कुनाल सिंह को नाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी कानपुर देहात देवराहट बमरौली घाट का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि घटना 14 जनवरी 2025 की शाम करीब 6:30 बजे हुई। फतेहपुर जाफरगंज निवासी फोटोग्राफर रोहित कैमरा ठीक कराने लखनऊ आए थे। चारबाग बस अड्डे के पास सवारी वाहन का इंतजार करते समय उनके सामने एक कार रुकी। कार सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने उन्हें लिफ्ट दी। कुछ दूर चलने के बाद उनकी आंख में पट्टी बांधकर मारपीट की गई और कैमरा व मोबाइल लूट लिया गया।
आरोपी रोहित को करीब दो घंटे तक शहर में घुमाने के बाद चारबाग में उतारकर चले गए। रोहित ने 18 जनवरी को नाका थाने में लूट का केस दर्ज कराया था। पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन कुनाल सिंह भागा चल रहा था। शनिवार रात सर्विलांस की मदद से पुलिस को उसकी लोकेशन चारबाग के पास मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कुनाल ने बताया कि नशे की लत पूरी करने और जल्द पैसे कमाने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें