फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह ने कहा तो घर में ही खुदवा ली कब्र!

Sat, 05 Jul 2014 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिले बहराइच के चित्तौरा के नगरौर गांव निवासी एक दंपति ने खुद की कब्र घर के अंदर ही खुदवा ली। कब्र जब पक्की तैयार हो गई तब गांव के लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन


कब्र खोदने वाले दंपत्ति ने स्वप्न में अल्लाह के आकर निर्देश देने पर खुद की कब्र घर में खुदवाने की बात कही।

इसको लेकर गांव के लोग भड़क उठे रात में ही कोतवाली को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर बनवाई गई कब्र को बंद करवाया तब ग्रामीण शांत हुए।

देर रात तक गांव में हंगामे की स्थिति रही। इस मामले में पति को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया है।

खुद के साथ पत्नी की भी कब्र बनवाई

कोतवाली देहात अंतर्गत नगरौर गांव निवासी सुधार अली उर्फ हरेरे बाबा (50) फकीरी का काम करते हैं। उन्होंने गांव निवासी एक महिला से दशक भर पूर्व उसके पट्टे की जमीन खरीदी थी।

इस जमीन पर मकान का निर्माण करवाया। अब उसी मकान में सुधार अली उर्फ हरेरे ने अपनी और पत्नी की पक्की कब्र बनवा ली।

इसकी भनक गुरुवार शाम को गांव के लोगों को लगी तो गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीण मकान के अंदर कब्र बनवाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने भेजा जेल

ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह दलबल के साथ देर रात गांव पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सुधार अली उर्फ हरेरे को कब्र खुदवाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि अल्लाह ने स्वप्न में आकर घर में अपनी और पत्नी की कब्र बनवाने पर जन्नत देने की बात कही थी।

उसी के चलते उसने कब्र का निर्माण करवाया है। सुधार अली का बयान दर्ज करने के बाद रात में ही पुलिस उसे कोतवाली ले गई। फिर शांतिभंग के आरोप में उसे जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि खुदवाई गई कब्र को बंद करवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें