नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ के अजीत खेड़ा वार्ड 2 की सभासद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। सभासद की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल वाले आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी की सभासद ने आत्महत्या की है या फिर उसे मार कर लटकाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर की रहने वाली सभासद आरती रावत (26) पत्नी आलोक रावत का शव संदिग्ध हालत में लटकता पाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में दहशत फैल गई और नागरिकों का मजमा लग गया। आरती की मौत की जानकारी मायके असहन जगतपुर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि लगभग 6 वर्ष पूर्व आरती का विवाह हुआ था। उसके बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव: 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर
ये भी पढ़ें - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: देश की समस्त परंपराओं का होगा समागम, हर वर्ग की भागीदारी की बन रही रणनीति
समझा बुझाकर परिवार चलाने की नीयत से आरती के माता-पिता हर बार बेटी को ससुराल भेज देते थे। पूर्व प्रधान देवता प्रसाद रावत ने बताया कि आरती की मौत की सूचना भी रिश्तेदारों के माध्यम से उन्हें मिली, जबकि आलोक व उनके पिता ने उन्हें सूचना नहीं दी। मां सुनीता का कहना है की बेटी को मारकर लटकाया गया है। हालांकि, इस बात का उल्लेख पुलिस को दी तहरीर में नहीं किया गया है।