नरेंद्र मोदी इस देश का भला चाहते हैं यह जनता भली प्रकार से जान चुकी है, इसलिए उसने लोकसभा चुनाव में उम्मीद से अधिक मत देकर मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया है। भारत का युवा भी मोदी से प्रभावित हुआ है।
हिंदुओं के जनादेश की उपेक्षा न करते हुए उन्हें तुरंत राम मंदिर के निर्माण में आगे आना चाहिए। यह कहना है जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वाश्रम महाराज का।
बरेली में आयोजित एक धार्मिक सम्मेलन में आए शंकराचार्य ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों को अब हिंदू के हितों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
लव जिहाद के नए विवाद पर शंकराचार्य ने कहा कि यह एक संप्रदाय की सोची समझी रणनीति है जो आज से नहीं बल्कि अकबर के समय से चली आ रही है। लोग यह समझ चुके हैं कि भारत में लोकतंत्र है और यहां सिर गिने जाते हैं मस्तिष्क नहीं पढ़े जाते।