अखिलेश का विवादित पोस्टर और विरोध जताते सपाई।
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ राजधानी में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। यूथ अगेंस्ट माफिया नामक संगठन की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में अखिलेश यादव की तुलना फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत से की गई है। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने आईटी चौराहा, हजरतगंज और मुख्यमंत्री आवास के आसपास होर्डिंग्स पर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया और नारेबाजी की।
विवादित पोस्टर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक ओर अखिलेश यादव को ''लियारी राज'' और ''रहमान डकैत'' के रूप में दिखाते हुए मुजफ्फरनगर व शामली दंगों की खबरों की कटिंग लगाई गई है। वहीं, दूसरे हिस्से में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ''धुरंधर मुख्यमंत्री'' बताते हुए उनकी कन्या पूजन की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया गया है।
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के संरक्षण में उनके नेता की छवि बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज, जानकीपुरम और गुडंबा थानों में अलग-अलग तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।