फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे हलवाई को डंपर ने रौंदा

Sun, 07 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मिथिलेश यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में शनिवार सुबह देवा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मटियारी निवासी हलवाई मिथिलेश यादव (50) उछलकर सड़क पर गिर जा गिरे। वह संभल पाते तभी पीछे से आ रहा डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मिथिलेश के बेटे सचिन ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता पड़ोसी संदीप के अंतिम संस्कार में शामिल होने धावा की ओर पैदल जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। लोगों ने आरोपी डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। हादसा इतना भीषण था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिथिलेश के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मिथिलेश के घरवालों के तहरीर देने के बाद आरोपी दोनों चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें