फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेसा के बिजली शिविरों में उमड़ने लगे बकायेदार

विज्ञापन
बंथरा में लगे ​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। लेसा के बिजली शिविरों में बकायेदारों की भीड़ उमड़ रही है, जहां बकाया बिल और बिजली चोरी के जुर्माने में भारी छूट मिल रही है। शनिवार को लखनऊ के अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम और गोमतीनगर जोन में 400 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम ने बताया कि बंथरा में लगे शिविर में बिल, मीटर, लोड संबंधी 45 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया। 42 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया और 10 ने करीब 6.57 लाख रुपये जमा किए। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के अनुसार, बिजली चोरी के 15 मामलों में 50% छूट देकर जुर्माना जमा किया गया।
वहीं, मध्यांचल निगम के सभी जिलों में शनिवार को कुल 13,511 बकायेएदारों ने पंजीकरण कराया। इनमें लखनऊ जनपद में अमौसी जाेन में 300, जानकीपुरम जोन में 71, लखनऊ मध्य जोन में 20 और गोमतीनगर जोन में 16 पंजीकरण हुए, जिससे कुल 67 हजार रुपये की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें